चेले और शागिर्द

मंगलवार, 24 मई 2011

नेता जी का फेवरेट गेम -भ्रष्टाचार

नेता जी का फेवरेट गेम -भ्रष्टाचार 

खेलों में एक खेल है ;भ्रष्टाचार का खेल ,
न गारंटी जीत की ;दिग्गज होते फेल ,
बंधन वैसे कुछ नहीं ;खेलें मेल-फीमेल,
जो न खेलें ठीक से हो जाती है जेल ,
नेताओं का फेवरेट ;नित बनते कीर्तिमान ,
भारत के नेताओं ने सब कर लिए अपने नाम .
                                               शिखा कौशिक 

शनिवार, 21 मई 2011

फूलों सी बच्ची को जेल

फूलों सी  बच्ची   को  जेल  ! 

आज तो एक निवाला भी निगला न जायेगा ;
हर घडी बस बच्ची का ख्याल आएगा ,
फूलों सी मेरी बच्ची;काँटों से भरी जेल ;
ए. सी.में रहने वाली गर्मी को रही झेल ,
एक छोटा सा घोटाला ;इतनी बड़ी सज़ा !
अब राजनीति मुझको लगती है बेमज़ा .
                                        शिखा कौशिक 

बुधवार, 11 मई 2011

बिटिया की चिंता

बिटिया की चिंता 



बिटिया थोडा संभलकर करना था सब काम ,
कैसे भ्रष्टाचार में आया तेरा नाम ?
राजनीति शतरंज पर बिगड़ गया है खेल ,
मेरी है चिंता यही तुझे हो जाये न जेल !
                        
                           शिखा कौशिक