चेले और शागिर्द

मंगलवार, 6 सितंबर 2011

''माया का अरमान ''





Ladies Sandals Free Stock Photo

[dreamstimes से साभार ]
आग  लगे विकिलिक्स को ;खोले मेरी पोल ,
सत्ता-रस-आनंद में दिया कटु विष घोल ,
जो सैंडल मंगवाई थी ;भेज के एक विमान ,
उससे उसको पीट दूं ;बस इतना है अरमान .

                       शिखा कौशिक 

सोमवार, 5 सितंबर 2011

नेता जी ने खोजा नया अलंकार !


Nitin Gadkari, Arun Jaitley Pictures & Photos

[सुलेख .कॉम से साभार ]

'अन्ना के नेतृत्व में  हम  बढ़ने को तैयार '
नितिन गडकरी ने कहा तो मच गया हाहाकार ;
अरुण जेटली समझाते -समझो मेरे यार ;
इस  कथन में छिपा है -''भ्रष्ट -अलंकार''

                              शिखा कौशिक 
[इस पोस्ट पर ''भड़ास '' पर रविकर जी की  टिप्पणी आई जो अति सुन्दर है .यहाँ उसे लगा रही हूँ .पढ़िए -
Blogger रविकर said...

वाह!

गडकरी नहीं ये ढोल है |
अन्दर पोलमपोल है |

कांग्रेस को अवसर देता --
पोल रहा अब खोल है |

अन्ना के आन्दोलन में भी
आर एस एस का रोल है |

समय-समय पर अध्यक्ष जी की
जाय जुबाँ यूँ डोल है ||

शनिवार, 3 सितंबर 2011

NOT A BAD IDEA LALU JI !




मीरा  ने करवाए दी मेरी निद्रा भंग ; 
यूँ भी बैठ के सोने से हो जाता हूँ तंग ,
लेकर पटना से आऊंगा अबके अपने संग ,
संसद में बिछ्वाऊंगा बढ़िया एक पलंग !
शिखा कौशिक 


गुरुवार, 1 सितंबर 2011

मानवता पर इल्जाम -नेता जी की राय !


Omar Abdullah Photos


Omar Abdullah



टिवटर   पर लिखा गजब;उठा हुआ तूफ़ान ,

चिंगारी को आग बनाना मीडिया का है काम,

हत्यारे फांसी चढ़ें ; हो उनका काम तमाम ,

इन पर दया दिखाना है मानवता पर इल्जाम.

                                     शिखा कौशिक